कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष

नए बाजार में शिफ्टिंग नहीं, पुराने बाजार व रोड किनारे लग रही सब्जी दुकानें, ट्रैफिक जाम राहगीर व खरीदार दोनों परेशान…

नगर में सब्जी बाजार के व्यवस्थापन को लेकर नगरीय निकाय लापरवाही बरत रहा है। नए बाजार में व्यवसायियों को शिफ्ट नहीं किए जाने से पुराने बाजार व रोड किनारे सब्जी दुकानें लग रहीं है। इससे सड़क पर रुक-रुककर बार-बार ट्रैफिक जाम हो रहा है। पूर्व में कुछ दुकानें नए बाजार में लग रही थी, लेकिन देखा-देखी में वे भी बंद हो गई है। करीब 2 साल पूर्व तत्कालीन एसडीएम प्रकाश टंडन ने सब्जी दुकानों को नए बाजार में शिफ्ट कराया था।

उनके ट्रांसफर के बाद पुराने बाजार में सब्जी दुकानें लगना शुरू हो गई है। इसे लेकर नगर पंचायत वर्षों से सप्ताहभर में बाजार को व्यवस्थित करने का रटा-रटाया जवाब देती है, लेकिन काम होता नहीं है। गांधी चौक से महामाया मार्ग, कवर्धा मार्ग पर और पुराने बाजार में सब्जी दुकानें लगने से राहगीरों को परेशानी होती है। नगर के आशीष मिश्रा व शंकर चंद्रवंशी ने बताया कि प्रशासन के कमजोरी का खामियाजा नगरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।                 करीब 40 लाख की लागत से नए बाजार में पक्का शेड बनाया गया है, जो व्यवस्थित है, लेकिन दुकानें न लगने से अनुपयोगी हो गया है। यहां केवल मवेशी व असामाजिक तत्व ही नजर आते हैं। स्थानीय राजस्व, पुलिस व नगर प्रशासन को सामूहिक प्रयास से बाजार को जल्द व्यवस्थित करना चाहिए लेकिन अफसर लापरवाह हैं।             सब्जी बाजार के साथ मटन मार्केट भी अब नगर के भीतर वापस हो गई है। मछली व मुर्गा दुकान पुराने स्थानों पर लग रही है। नए बाजार में ग्राहक नहीं जाने के कारण मछली व मुर्गा की दुकानें भी अब शहर के भीतर पुरानी जगह पर लगने लगा है, जिससे शहर के भीतर एक बार फिर लोग गंदगी व बदबू से परेशान हो रहे हैं।                          नगर के पुराने सब्जी बाजार व कवर्धा मार्ग पर दुकानें लगाने और खरीदारी करने आए लोगों के मोटर साइकिल खड़ी कर देने से सड़क पर ट्रैफिक जाम लगता है। रोज 10 बाजर से अधिक मार्ग बाधित होता है। आम लोग तो परेशान होते ही हैं, साथ ही यात्री बसों, एंबुलेंस सहित स्कूली बच्चों को जाम से परेशानी होती है। दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।                                                                                                                          सड़क पर सब्जी का पसरा लगने का कारण भीड़ लगी रहती है। इससे राहगीर व खरीदार दोनों परेशान है। नगर पंचायत सीएमओ लालजी चंद्राकर का कहना है कि सड़क पर लग रही सब्जी व अन्य दुकानों को गुरुवार को हटवाया था। सब्जी विक्रेताओं को नए बाजार में जाने कहा है। दो-चार दिनों के भीतर सब्जी बाजार को नए बाजार में पूरी तरह शिफ्ट किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button