अवैध मादक पदार्थ शराब, गांजा आदि के तस्करों पर करें कड़ी कार्यवाही।

पुलिस अधीक्षक ने ली क्राईम मिटिंग।
जुआ सट्टा पर लगाएं पूर्णताः लगाम मेरी टीम से मिली सूचना तो थाना प्रभारी की खैर नहीं।
बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी जवानों को मिलेगा तत्काल इनाम।
पूर्व के लंबित अपराधों का जल्द निराकरण करने दिया गया निर्देश।
आम जनता से मिलकर थाना क्षेत्रों में मुखबिर तंत्र को करें मजबुत ।
दिनांक- 15.01.2021 को पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्राईम मिटिंग ली।क्राईम मिटिंग 11: बजे से रात्रि 9:00 बजे तक चली मीटिंग में अपराधों पर थाने वार बारीकी से चर्चा किया गया तथा आवश्यक निर्देश जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी थाना प्रभारी चौकी प्रभारी एवं कार्यालय अधिकारियों को दिए गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि सभी थाना क्षेत्रों में अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक एवं माईनर एक्ट की कार्यवाही किया जाये ताकि बढ़ते अपराध तथा अपराधियों पर पूर्ण अंकुश लगाई जा सके, माननीय न्यायालय द्वारा जारी आवश्यक निर्देशों का पालन करते हुए समंस वारंटों की तामीली करने एवं असामाजिक तत्वों व संदिग्ध व्यक्तियों पर निगाह रखनें, शहरी एवं ग्रामीण ईलाको में अनेक गुड फैक्ट्री लगाए गए हैं जिसमें कार्य करने वाले नागरिकों की पहचान संबंधी पूर्ण दस्तावेज तथा फोटो गुड उद्योग के संचालक को रखने तथा बाहर से आए व्यक्तियों की पूरी जानकारी थानें मे अवश्य रखने कहा गया है। समय-समय पर होटल ढाबा लाज को चेक करने एवं चिटफंड एवं लुभावने ऑफर देने वाले कंपनियों के झांसे में न आने आमजनों को जागरूक करने कहा गया है। शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में लगे शासकीय कैमरों को चालू हालत में रखने तथा समय-समय पर उसके फुटेज को चेक करें, तथा थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करते रहे, शक्कर कारखाना तथा अन्य गुड उद्योग में गन्ना परिवहन शुरू हो गया है गन्ने से लोड ट्रैक्टर ट्राली में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने वाहन मालिकों को निर्देशित करें ताकि गन्ना परिवहन के समय कोई व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त ना हो, साथ ही रोड में गन्ना ट्रैक्टर ट्राली को खड़ा ना करने दें ताकि आवागमन में असुविधा व कोई बड़ी दुर्घटना ना घटे साथ ही शहर के यातायात व्यवस्था को सुधार करने यातायात सप्ताह चलाया जाएगा जिसमें जिले के आम जनों को यातायात के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही जिले के समस्त थाना प्रभारियों को आम जनता के बीच जाकर अपराधिक तत्वों पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने बैठक करने तथा आसपास हो रहे अपराधिक गतिविधियों से अवगत होकर अपराधिक कृत्य पर पूर्ण लगाम लगाने कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने सख्ती दिखाते हुये जुंआ, सट्टा तथा अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही करने कहा है यदि मेरे संज्ञान में किसी भी थाना क्षेत्र में इस प्रकार का कृत्य होते पाया गया तो थाना प्रभारी के विरूद्ध विभागीय एवं दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगीं, साथ ही महिला संबंधित अपराधों में थोड़ी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी महिला संबंधित अपराधों का जल्द से जल्द निराकरण करने, तथा यह भी जानकारी दिया गया कि आमतौर पर आजकल सुनने में भी आ रहा है, कि पुलिस के अधिकारी जवान स्वयं ही अपराधिक गतिविधियों को शरण दे रहे हैं मेरी नजरों में यदि इस प्रकार के कृत्य सामने आते हैं तो ऐसे अधिकारी कर्मचारी अपना बोरिया बिस्तर बांध कर घर जाने के लिए तैयार रहें पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता के लिए कोई स्थान नहीं है कहा गया है तथा जिले के बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को क्राइम मीटिंग में ही उचित इनाम देने की बात कही गई। जिले के समस्त थाने वार पूर्व के लम्बित गंम्भीर अपराधों को जल्द से जल्द सुलझाने, लंबित अपराधों का जल्द से जल्द जांच पूर्ण कर जप्त माल के साथ न्यायालय में प्रस्तुत करने, शिकायत का जल्द निराकरण करने, जप्त माल को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखनें, गुम इंसान एवं फरार आरोपियों की पतासाजी को गंभीरता से लेते हुये गुम इंसानों की दस्तयाबी का हरसंभव प्रयास करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने एवं नक्सल थानों तथा कैम्पों में लगातार सूचना के आधार पर सर्चिंग करते हुये नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाते हेतु मुखबिर तंत्र को मजबुत करें कहा गया। क्राईम मिटिगं में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पी.आर. कुजूर, उप. पुलिस अधीक्षक आजाक बी.आर.मंडावी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया एन.के. बेंताल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला अजीत ओगरे, उप पुलिस अधीक्षक निमीतेस सिंह, उप पुलिस अधीक्षक नेहा पवार एवं जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी एंव कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।



