छत्तीसगढ़ विशेषप्रदेशसियासत

राम के नाम पर बात करने का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस को कोई अधिकार नहीं : भाजपा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राम मंदिर को लेकर केंद्र पर आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि जिन्होंने राम के नाम पर कभी कहीं कोई सहयोग नहीं किया कोई चंदा नहीं दिया वे आज हिसाब मांग रहे हैं यह हास्यासप्रद हैं। राम के नाम पर बात करने का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस को कोई अधिकार नहीं हैं। प्रदेश के अंदर मुख्यमंत्री के पिता जी भगवान श्री राम को द्रोही कहते हैं इस बात की शिकायत की जाती हैं परंतु राम पर सिर्फ राजनीति करने वाले मुख्यमंत्री बघेल इस विषय पर कभी बात नहीं करते उन्हें बताना चाहिए भगवान श्री राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले नंदकुमार बघेल पर कब कार्रवाई होंगी। मुख्यमंत्री बघेल कहते हैं छत्तीसगढ़ में कानून का राज हैं उन्हें बताना चाहिए छत्तीसगढ़ में कैसा कानून का राज हैं जहां हमारे आराध्य प्रभु श्री राम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर महीनों गुजरने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, कांग्रेस के जनप्रतिनिधि जनता को पिट रहे हैं क्या यही हैं कानून का राज?

भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा की जो लोग प्रभु राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाते थे कहते थे राम डस नॉट एक्ससिस्ट आज राम नाम किस मुह से जप रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी वर्धा में गांधी जी द्वारा बनाये गए संग्रहालय हो कर लौटे हैं बहुत कुछ सिख कर आने की बात कह रहे हैं उम्मीद करते हैं पिछले दिनों जिस प्रकार की भाषा और भाषा की मर्यादा लांघने का कृत्य मुख्यमंत्री बघेल ने किया था उसमें सुधार कर वे लौटे होंगे और भविष्य में मर्यादा में रहेंगे। उन्होंने कहा कि वर्धा में मुख्यमंत्री जी ने जरूर गंधी जी को याद किया होगा और उनके आदर्शों पर चलते हुए भविष्य में प्रभु श्री राम के नाम पर भी राजनीति बंद कर प्रभु श्री राम का विरोध करने वालों पर कार्रवाई करेंगे तो बेहतर होगा।

Related Articles

Back to top button