कबीरधाम विशेषप्रदेश
परेशानी: राम्हेपुर से चंडालपुर सड़क खराब प्रशासन से जल्द निर्माण की मांग

ग्राम राम्हेपुर से चंडालपुर तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत सड़क निर्माण कराया गया। शुरुआत में सड़क की स्थिति अच्छी थी, लेकिन अब सड़क खराब हो गई है। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क खराब होने से छोटे-छोटे वाहन पंचर हो रहे है। सड़क की गिट्टी भी निकल आई है। निर्माण कार्य के बाद इस सड़क की एक बार भी मरम्मत नहीं कराया गया। यहीं कारण है कि सड़क की स्थिति और भी बिगड़ते जा रहीं है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द की नए सड़क निर्माण की मांग किया है।



