अपना जिलाकबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मब्रेकिंग न्यूज

breaking news ……………..10 लाख की चोरी का डायल 112 को फर्जी सूचना देने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

आरोपी

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी तथा उप पुलिस अधीक्षक बी. आर. मंडावी के द्वारा 112 में कार्यरत अधिकारी जवानों को निर्देश दिया गया था कि 112 में कॉलर के कॉल करते ही जल्द से जल्द घटनास्थल पर पहुंचकर उनकी यथासंभव मदद करें तथा थाने को उसकी सूचना तत्काल देवें। इसी तारतम्य में दिनांक 09/01/2021 को गोवर्धन साहू पिता बिसाहू साहू उम्र 21 वर्ष साकिन सोनझरी थाना सिंघनपुरी के द्वारा डॉयल 112 को फोन कर सूचना दिया कि ग्राम सोनझरी निवासी गोपाल सिन्हा के घर में 10 लाख रूपये की चोरी हो गई है, जिस पर डॉयल 112 वाहन में पदस्थ आरक्षक अनिल बर्वे द्वारा अनावेदक के मोबाइल नम्बर में फोन कर घटना के संबंध में जानकारी लिया गया तथा मामला चोरी का होने से उक्त आरक्षक द्वारा सूचक को हिदायत दिया कि आप थाना सिंघनपुरी जंगल में रिपोर्ट की सूचना दर्ज करावे जिससे अनावेदक आवेश में आकर डॉयल 112 में पदस्थ आरक्षक को मोबाइल फोन में अभद्र बातें करते हुये आपको सूचना दिया हूँ आना पड़ेगा अगर नहीं आयोगे तो ठीक नहीं होगा करके धमकाने लगा जिसकी सूचना डॉयल 112 में पदस्थ आरक्षक द्वारा थाना सिंघनपुरी जंगल को दी गई, सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद शुक्ला के द्वारा सिंघनपुरी पुलिस टीम को ग्राम सोनझरी रवाना किया गया जहां चोरी की सूचना की तस्दीक करने पर अनावेदक द्वारा पुलिस को गुमराह करने झूठी सूचना देना पाया गया। अनावेदक को चोरी की सूचना के संबंध में पूछताछ किया जो पुनः आवेश में आकर आक्रोशित होकर गांव वालों एवं पुलिस टीम के साथ मरने मारने पर उतारू हो गया जिस पर अनावेदक को मौके पर तत्काल धारा 151 जाफौ . के तहत गिर कर थाना लाया गया अगर मौके पर गिर नहीं किया जाता तो अनावेदक द्वारा अवश्य ही कोई संज्ञेय अपराध घटित कर सकता था तथा शांति भंग के अंदेश को देखते हुए अनावेदक के विरूद्ध धारा 107,116 ( 8 ) जा. फौ. का इस्तगासा तैयार कर उक्त आरोपी को न्यायालय पेंश किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री आनंद शुक्ला तथा सिंघनपूरी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button