छत्तीसगढ़ से उज्जैन तीर्थ यात्रा मे गए सवारियों से भरी बस की हुई भिड़ंत, देखिए पूरी जानकारी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में उज्जैन से छत्तीसगढ़ आ रही सवारियों से भरी बस और ट्रक की एचयू आई भिड़ंत| दुर्घटना में बस में सवार दो यात्रियो की हुई मौत जबकि कई यात्री घायल हुआ उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रायपुर की 53 वर्षीय पुष्पांजलि शर्मा और दुर्ग के 36 वर्षीय बंटी चंद्राकर हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी उज्जैन में घूमने गए थे।
जानकारी के मुताबिक जोरा (रायपुर) निवासी पुष्पांजलि शर्मा अपनी ही कॉलोनी की दो महिलाओं के साथ तीर्थ यात्रा पर गई हुई थीं। हादसा पुष्पांजलि बस के स्लीपर कोच में नींद में थीं। उनके साथ की दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुष्पांजलि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भंडारा लाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार कल 15 जुलाई को रायपुर में होगा। वे अपने पीछे पति रूप कुमार शर्मा, बेटे राहुल व राजा तथा बेटी प्रतिभा को छोड़ गई हैं।



