अपना जिलाकबीरधाम विशेषकारोबारछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मबलौदाबाजार ज़िलाब्रेकिंग न्यूज

पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्यवाही……..दो ट्रक 12 चक्का में 1220 बोरी धान जप्त

इलाहाबाद से बलौदा बाजार भाटापारा खपाने

मामल— थाना कुकदूर, जिला कबीरधाम


अवैध धान परिवहन पर कुकदूर थाना व जिला खाद्य विभाग की संयुक्त कार्यवाही

कवर्धा, 27 दिसम्बर 2020/ अवैध परिवहन से लाया जा रहा थाना धान राज्य सरकार के आदेशानुसार सरहदी क्षेत्रों से हो रहे अवैध धान परिवहन की रोकथाम किये जाने के लिए निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में शलभ कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा जिला के सरहदी क्षेत्रो में नाकाबंदी पांईट लगाया गया है। जिसके अंतर्गत दिनांक 26 दिसम्बर को थाना कुकदूर व जिला खाद्य विभाग कबीरधाम की संयुक्त टीम अवैध धान परिवहन की रोकथाम हेतु पोलमी बेरियर के पास नाकाबंदी पांईट में दो नग 12 चक्का ट्रक उत्तरप्रदेश राज्य पासिंग को रोका गया। ट्रक चालक द्वारा बताया गया कि उक्त वाहन में भरे धान की बोरियों को बलौदा बाजार भाटापारा में बिक्री हेतु ले जाया जा रहा है। धान परिवहन के संबंध में चालक के पास कोई वैध दस्तावेज अथवा अनुमति होना नहीं पाये जाने से ट्रक में भरे 1220 बोरी धान एवं परिवहन में उपयोग किये गये ट्रक को जप्त किया गया। संपूर्ण कार्यवाही शलभ कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के मार्ग निर्देशन एवं अनिल कुमार सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं एन.के.बेंताल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया के दिशा-निर्देश में थाना कुकदूर स्टाफ द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button