कबीरधाम विशेषब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचार

डड़सेना सहायक जनसंपर्क अधिकारी के पद पर पदोन्नत

कवर्धा, 23 दिसंबर 2020। जिला जनसंपर्क कार्यालय कबीरधाम में पदस्था सूचना सहायक गुलाब कुमार डड़सेना को जनसंपर्क संचालनालय छत्तीसगढ़ शासन नवा रायपुर द्वारा सहायक जनसंपर्क अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। ज्ञात हो कि डड़सेना ने लोकसभा/ विधानसभा निवार्चन के दौरान अपनी ड्यूटी तत्परता पूर्वक निवर्हन किया एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों को मीडिया के जरिए आम जनता तक पहुंचाया। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस, कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए समय-समय पर शासन प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत आम जनता में जागरूकता लाने के लिए सौंपे गए दायित्वों का कुशलतापूर्वक निवर्हन किया।

Related Articles

Back to top button