कबीरधाम विशेषजुर्मब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचार

गिट्टी और मुरुम का अवैध उत्खनन करते खनिज विभाग के टीम ने पकड़ा

गिट्टी और मुरूम के अवैध परिवहन और उत्खनन में लगे पांच हाइवा और एक जेसबी जब्त, वाहन मालिकों के विरूद्ध 1 लाख 50 हजार रूपए जुर्माना

कवर्धा, 17 दिसम्बर 2020। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के निर्देशन में जिला खनिज विभाग के टीम ने आज गिट्टी और मुरूम के अवैध परिवहन और उत्खनन पर बड़ी कार्यवाही की है। जिला खनिज की टीम ने खनिज इन्सपेक्टर रोहित साहू के नेतृत्व में लोहारा रोड़ और लालपुर खार के पास गिट्टी और मुरूम के अवैध परिवहन और उत्खनन में लगे पांच हाइवा और एक जेसबी को जब्त कर थाना के सुपुर्द किया गया। खनिज विभाग द्वारा उक्त वाहन मालिकों के विरूद्ध 1 लाख 50 हजार रूपए जुर्माना निर्धारित किया है।

Related Articles

Back to top button