*शिक्षा विभाग में लाखों का घोटाला…. जानिए पूरा मामला……*

breaking:- 23 दिसम्बर को होगी शिक्षा विभाग के 18.52 लाख के महाघोटाले की जांच। जाने कौन है आरोपी। पढ़े पुरी खबर…..

10 दिसम्बर 2020/ कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा के खाते से बेवजह और नियम विरुद्ध 18.52 लाख का गबन करने वाले आरोपियों शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षक संजय श्रीवास्तव और अन्य के खिलाफ होगी 23 तारीख को जांच। 23 दिसंबर को होने वाली जांच के जांच अधिकारी होंगे राजनांदगांव एवं बालोद जिला शिक्षा अधिकारी। राजनांदगांव जिला शिक्षा अधिकारी ने कबीरधाम जिला शिक्षा शिक्षा अधिकारी को हिदायत दी है कि 23 तारीख को समग्र दस्तावेज के साथ तथा अन्य आरोपियों को सूचना देते हुए 23 तारीख को उपस्थित रहे ताकि उस दिन जांच पूरी की जा सके। बता दें कि इस घोटाला कांड के मुख्य संजय श्रीवास्तव आदि हैं।

यहां पर हम बता दें कि कबीरधाम जिला के इतिहास में यह सबसे बड़ा गबन घोटाला है जिसमें शिक्षा विभाग के शिक्षाधिकारी और शिक्षकों द्वारा 18.52 का आहरण नियम विरुद्ध किया गया है। ऑडिट होने के पश्चात यह रकम लौटाई जा चुकी है। स्कूलों के विकास और निर्माण के मद को गलत नीयत से आहरण करने वाले आरोपियों के खिलाफ होगी पुख्ता कार्यवाही क्योंकि बिना किसी अनुमति और सूचना के और बिना किसी कार्य सम्पादन के आरोपियों ने 18.52 लाख का आहरण कर बहुत बड़ा गुनाह किया है, जिसकी जांच 23 दिसम्बर को सुनिश्चित है और यह भी तय है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वर्तमान प्रभारी जिला मिशन संचालक संजय श्रीवास्तव एवं जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम को हिदायत देते हुए राजनांदगांव जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपियों को 23 तारीख को समस्त दस्तावेज के साथ उपस्थित रहने कहा है ताकि उस दिन जांच पूरी की जा सके



