कबीरधाम विशेषब्रेकिंग न्यूजसियासतस्थानीय समाचार
*भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भारत बन्द का किया विरोध… राज्य सरकार किसानों को लड़ाने का काम ….*


कवर्धा, 8 दिसम्बर 2020/ बोड़ला नगर में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बंद का किया विरोध भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जोश और खरोश से भारत बंद का विरोध करते हुए सभी दुकानदारों को बताया कि नरेंद्र मोदी के तीन बिल किसानों के हित के लिए है किसानों की आजादी के लिए है किसान जब चाहे जहां चाहे अपना फसल अनाज बेच सकते हैं नगर पंचायत के पाषर्द प्रतिनिधि लव निर्मलकर और भाजपा मण्डल के नेताओं एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण कर सभी को बताया कि ये केन्द्र सरकार के नरेंद्र मोदी सरकार किसानों की हित में कार्य कर रही है और कांग्रेसी नेता लोग किसानों को भ्रमित कर रही है जिससे किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है राज्य सरकार किसानों से छलावा कर रही है




