कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष
कवर्धा : नशा कर वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर यातायात पुलिस ने की कार्यवाही

कवर्धा | यातायात प्रभारी के द्वारा हाईवे पर नशा कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर लगाम लगाने अभियान चलाकर रायपुर रोड वनोपज जांच नाका नेशनल हाईवे 30 पर वाहन चेकिंग कार्यवाही के दौरान बीथ एनालाईजर का उपयोग कर शराब सेवन कर वाहन चलाते हुए वाहन चालकों की जांच की गई। जिसमें 01 पीकप चालक, 03 मोटर सायकल के चालकों द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाते पाये जाने पर भारतीय मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्यवाही किया जाकर न्यायालय पेश किया गया। 388 वैभव कलचुरी, 392 पियूष मिश्रा एवं 119 राजेश गौतम का विशेष योगदान रहा। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी



