छत्तीसगढ़ विशेषबेमेतरा जिला

स्टीयरिंग फेलहोने के कारण छोटा मालवाहक गाड़ी ट्रक से टकराई, ड्राईवर घायल

बेमेतरा| रायपुर मार्ग में ग्राम कठिया के पास रविवार को बड़ा हादसा टल गया। स्टेयरिंग फेल होने से सब्जी से भरा छोटा हाथी वाहन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। जिससे छोटा हाथी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

इस दौरान देखते ही देखते छोटा हाथी में कैरेट में भरे टमाटर व प्लास्टिक बोरी में भरे सब्जी को निकालने लूट मच गई। 10 मिनट के भीतर बच्चों व महिलाओं ने टमाटर व सब्जी को पार कर दिया। घटना रविवार दोपहर करीब 1 बजे की है। जानकारी के अनुसार बेमेतरा के ग्राम जेवरी से सब्जी लेकर खरोरा जा रहे छोटा हाथी वाहन का स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा।

इस दौरान छोटा मालवाहक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। इससे छोटा हाथी वाहन के परखच्चे उड़ गए। ग्रामीणों ने वाहन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। संजीवनी के जरिए गंभीर रूप से घायल चालक मुकेश लोधी पिता बेनुराम ग्राम जेवरी (घिवरी) (22) को सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर मेकाहारा रेफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button