अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

अवैध रूप से शराब व गांजा बिक्री करने वाले महिला व पुरुष को पुलिस ने धार दबोचा

24 जुलाई 2021। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक विश्वास चंद्राकर के निर्देशन पर गांजा / शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध हो रही प्रभावी कार्यवाही के तारतम्य में 23 जुलाई 2021 को सूचना मिली की बालाजी नगर नेपाली मोहल्ला में एक महिला अपने घर में अवैध रूप से चोरी छिपे घर में पुडिया बना कर गांजा बिक्री कर रही है। की सूचना पर तत्काल खुर्सीपार पुलिस एक टीम बनाकर आरोपिया जीवन कौर पति निर्मल सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी बालाजी नगर नेपाली मोहल्ला को घेराबंदी कर पकड़े जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक के बोरी के अंदर रखा मादक पदार्थ 675 ग्राम गांजा कीमत 3500 रूपये एवं बिक्री रकम 150 रूपये जुमला कीमत 3650 रूपये को जप्त किया गया आरोपिया को गिरफ्तार कर जेल भेज गया है।

इसी तारतम्य में 23 जुलाई 2021 को सूचना मिला कि देवार मोहल्ला मछली मार्केट खुर्सीपार में एक व्यक्ति घूम कर शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर खुर्सीपार पुलिस तत्काल रवाना होकर देवार मोहल्ला से अनिकेत देवार पिता अमजद देवार उम्र 23 वर्ष निवासी देवार मोहल्ला मछली मार्केट खुर्सीपार को घेराबंदी कर पकड़ा गया । जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक झोला मे रखा 12 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 960 रूपये एवं बिक्री रकम 400 रूपये जुमला कीमत 1360 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट 20 (ख) एन. डी. पी. एस. के तहत कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button