जगदलपुर-दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, DRG जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया

जगदलपुर/दंतेवाड़ा 18 जून| छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-दंतेवाड़ा बार्डर पर शुक्रवार सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि इस दौरान जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया हैं| साथ ही नक्सली को भी गिरफ्तार कर लिया है। जवान अभी भी जंगल में ही डटे हुए हैं। अभी तक इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली के मारे जाने की खबर है। जवानों ने महिला नक्सली का शव बरामद कर लिया है। उसके पास से ही एक AK-47 भी बरामद की गई है। बस्तर IG सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। फिलहाल, ज्यादा जानकारी जवानों के लौटने के बाद ही मिल सकेगी।
बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूद होने की सूचना पर निकले थे जवान
जानकारी के मुताबिक, पुलिस अफसरों को बड़ी संख्या में नक्सलियों के एकत्र होने की सूचना मिली थी। इसके बाद रात में DRG जवानों को जगदलपुर और दंतेवाड़ा से सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। सरहदी इलाके कोलेंग कैंप और कुम्माकोलेंग के बीच शुक्रवार सुबह जवानों के पहुंचने पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान एक महिला नक्सली मारी गई है।



