अपना जिलाकबीरधाम विशेषसियासतस्थानीय समाचार

देश के अग्रणीय राज्यों में छत्तीसगढ़ शामिल, कर्जा माफ और धान की कीमत बढ़ने से किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा-मंत्री अकबर

वनमंत्री अकबर ने बाजार हॉट के लिए सामुदायिक वन अधिकार पट्टा वितरण किया

प्रदेश के वनमंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर, अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुए

कवर्धा, 28 नवम्बर 2020। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास में अपने निर्वाचन क्षेत्र कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वनांचल ग्रामों का सघन भ्रमण किया। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों में शमिल हुए। उन्होने ग्राम तेलीटोटा में ग्रामीणों को सुव्यवस्थित बाजार हाट के लिए सामुदायिक वन अधिकार पट्ा सौपा। उन्होने ग्राम लाटा में सामुदायिक भवन और खाद्यान्न गोदाम का लोकार्पण किया। मंत्री अकबर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के नई सरकार द्वारा लोक व जनकल्याण, किसानों, वन वासियों और प्रदेश के नागरिकों के आर्थिक उत्थान व उनके सर्वाग्रीण विकास के लिए बनाए गए सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए ग्रामीणों को संबोधित किया।
वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वाग्रीण विकास, लोगों के आर्थिक विकास, उत्थान और किसानों के जीवन को विकास के मुख्यधारा से जोड़ते हुए प्रदेश के सेवा और जतन की दिशा में काम कर रहे है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लिए गए ठोस फैसले जैसे कृषि ऋण माफी, सिंचाई कर माफी, धान के समर्थन मुल्य 25 सौ रूप्ए प्रति कि्ंवटल दर,समर्थन मूल्य पर 25 लघु वनोपजों की खरीदने की व्यवस्था, महुआ का समर्थन मुल्य 17 रूपए से बढ़ाकर 30 रूपए समर्थन मूल्य करने, तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 25 सौ रूपए से बढ़ाकर सीधे 4 हजार रूपए करने, प्रदेश भर में 856 हाट-बाजारों में लघु वनोपज की खरीदी की नई व्यवस्था देने से प्रदेश के किसानों से लेकर वनो में निवारत लाखों वनवासियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में 15 वर्षों से लंबित 207 करोड़ रूपए का सिंचाई कर माफ किया है। उन्होने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ राज्य देश के अग्रणीय राज्यों में शामिल हो गया है। उन्होने कहा कि देश में धान का सर्वाधिक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने वाला पहला राज्य बन गया है। देश में महुआ का सर्वाधिक समर्थन मूल्य 30 रूपए प्रति किलो की दर वनोपज खरीदने वाला पहला राज्य बन गया है। उन्होने कहा कि सर्वभौम पीडीएस योजना के तहत सभी परिवारों को राशन देने में देश के पहला राज्य बन गया है। गौधन योजना के तहत दो रूपए प्रतिकिलो की दर से गोबर खरीदी करने वाला देश में पहला राज्य बन गया है। उन्होने कहा कि जैविक खेती करने वाला देश में छत्तीसगढ़ भी पहला राज्य बनने वाला है। उन्होने कि प्रदेश सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य भर में गोबर से जैविक खाद बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होने कहा कि प्रदेश में नई सरकार बनते ही किसानों के हित में किसानों के कल्याण के लिए किए गए वादा को निभाते हुए राज्य के 18 लाख 5 हजार किसानों के 8 हजार 818 करोड़ रूपए का कर्जा माफ कर देश में किसानों के कर्जा माफ करने वाला पहला राज्य बन गया है।
मंत्री अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किसानों के ऋण माफ करने के बाद कर्ज के बोझ से खेती-किसानी छोड़ चुके किसान भी कर्जमाफी के बाद पुनः खेती की ओर लौटने लगे है। कर्जा माफ होने से किसानों के चहरे में खुशहाली आई है, किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है। मंत्री मोहम्मद अकबर अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान कबीरधाम जिले के ग्राम पालक में दौआ राम, गुडवाही में स्वर्गीय रायसिंह के सौजन्य भेंट की। उन्होने ग्राम बोदलपानी में स्वर्गीय फूल सिंह के सुपुत्र बिहारी, तिहारी, गंगाराम सौजन्य भेंट कर आर्थिक सहायता के लिए चेक प्रदान किया। जमुनिया में मोहम्मद अफजल खान एवं शरफ खान के परिजनों से सौजन्य भेंट कर हाल-चाल जाना। इस अवसर पर नीलकंठ चन्द्रवंशी, कलीम खान, कन्हैया अग्रवाल, श्रीमती गंगोत्री योगी, वनमंडलाअधिकारी दिलराज प्रभाकर, बोडला एसडीएम विनय सोनी, जनपद भगत पंचायत सीईओ सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button