अपना जिलाकबीरधाम विशेषरायपुर जिलासियासतस्थानीय समाचार

छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष का जिला कबीरधाम प्रवास

कवर्धा, 20 नवम्बर 2020/ छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजे डॉक्टर महन्त रामसुन्दर दास महाराज पीठाधीश्वर दूधाधारी मठ रायपुर का एक दिवसीय कबीरधाम जिला प्रवास 21 नवंबर को होगा प्राप्त जानकारी के अनुसार राजे महन्त जी महाराज सुबह 9:00 बजे दूधाधारी मठ से प्रस्थान करके 11:00 बजे विश्राम गृह कवर्धा पहुंचेंगे यहां वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विशिष्ट जनों एवं अधिकारियों से भेंट मुलाकात करने के पश्चात 11:45 पर राधा माधव गौ सेवा समिति ग्राम छापरी विकासखंड बोडला पहुंचेंगे यहां गौशाला का निरीक्षण के कार्यक्रम में भाग लेंगे तत्पश्चात वे दोपहर 1 बज कर 15 मिनट मिनट पर नगर पंचायत विकासखंड पंडरिया के वार्ड क्रमांक 15 में स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 2:00 बजे कृष्ण गोपाल गौशाला ग्राम गौरकापा (दुल्लापुर) पंडरिया के गौशाला निरीक्षण के उपरांत शाम 4:00 बजे केशव गौशाला ग्राम लोहरा विकासखंड पंडरिया पहुंचकर गौशाला निरीक्षण करेंगे शाम 6:00 बजे उनका आगमन विकासखंड कवर्धा के ग्राम अगरी कला होगा यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात वह रात्रि 9:00 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button