भाजपा ने पूछा : केन्द्री में पीड़ित परिवार का दु:ख जानने भाजपा का प्रतिनिधिमंडल जाता है तो कांग्रेस अध्यक्ष को क्यों पीड़ा हो रही?

मरकाम के बयान पर पलटवार कर नेता प्रतिपक्ष ने कहा- कांग्रेस और प्रदेश सरकार के पास संवेदना के नाम पर कुछ नहीं बचा है
कांग्रेस मौत पर कर रही राजनीति, पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक मदद के साथ ही न्याय दिलाने की दिशा में ठोस पहल की जाए : कौशिक
रायपुर, 20 नवम्बर 2020/ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बातें कहने का अधिकार है लेकिन तथ्य अलोकतांत्रिक नहीं होने चाहिए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और ज़िम्मेदार जनप्रतिनिधि के नाते मरकाम को कोई बात भी बोलने से पहले मन में मंथन जरूर करना चाहिए। श्री कौशिक ने सवाल किया कि एक परिवार के लोगों की प्रतिकूल परिस्थितियों संदिग्ध मौत हो जाती है और उस पर प्रतिपक्ष कुछ बोले तो वह कार्य घृणित कैसे हो सकता है?



