अपना जिलाकबीरधाम विशेषविविधशिक्षा एवं नौकरी

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस में टीचर्स असोसिएशन ने सत्कार अधिकार, प्रतिकार दिवस मनाया

कवर्धा, 1 नवम्बर 2020/ जनपद पंचायत प्रांगण बोडला के परिसर में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बोडला के तत्वाधान में कोविद 19 नियम का पालन करते हुए सत्कार अधिकार, प्रतिकार दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 8 शिक्षक जो पंचायत विभाग से शिक्षा विभाग में सनविलियन हुवे शाहीन खान, गीता ओयाका, पंचू राम, रतन लाल, रामप्रसाद मेरावी, बिरझू सिंह, संदीप वर्मा, रवि वर्मा का सम्मान स्वागत किया गया। सभी ने अपने विचार व्यक्त किया एवं खुशी जाहिर की। उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष राजेश तिवारी, नकुल वर्मा, रघुनंदन चंद्रवंशी, विभीषण वर्मा, हेमंत अवस्थी, भगवन्ता राम साहू, नंद कुमार सोनी माखन मरकाम, मिट्ठू राम साहू संकुल अध्यक्ष कृष्णा धुर्वे, कमलेश तिवारी, गोपी साहू, मनीषी कुमार यादव, गोपी राम साहू एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button