एक ही परिवार के पाच लोगों की बेहरमी से हत्या,जानिए मुख्या आरोपी है कौन, आप भी हो जाएँगे हैरान

एक ही परिवार के पाच लोगों की हत्या के मामले में एक व्यक्ति को फांसी की सजा और तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा दी गई है. एडीजे 4th कोर्ट ने यह सजा सुनाई है| कोर्ट ने आरोपी के मां-बाप व पत्नी को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है. अयोध्या के इनायत नगर थाना क्षेत्र के बरिया निसारू गांव में भांजे ने अपने मामा मामी वो तीन मासूम बच्चे को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी. मामले में अयोध्या पुलिस में मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा था और साजिश के तहत मुख्य आरोपी के माता पिता और पत्नी को भी पुलिस ने जेल भेजा था|
जिसमें आज मुख्य आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गई है जबकि उसके मां-बाप और पत्नी को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है.भांजा अपने परिवार समेत ननिहाल में रहता था और ननिहाल की जमीन में आधा हिस्सा मांग रहा था. वह भी महज 1 बीघा जमीन के लिए पूरे परिवार को मौत की नींद सुला दिया था. इनायत नगर थाने के बरिया निसारु गांव में हत्यारे पवन ने पहले अपनी मामी ज्योति फिर मासूम बच्चे ध्रुव, शक्ति व वंशिका को बांके से हाथ पर काट कर गला रेत दिया था उसके बाद अपने मामा राकेश को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी



