अपना जिलाकारोबारछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मप्रदेशरायपुर जिलास्थानीय समाचार

छत्तीसगढ़ रायपुर में अपहरण की वारदात: अपहरण कर मांगे 40 लाख रुपए…तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। 22 अक्टूबर 2020/ राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शंकर नगर इलाके में देर रात कारोबारी के बेटे सोहेल खान का कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया. अपहरण के बाद बदमाशों ने करीब 40 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी. लेकिन पुलिस ने एक्शन लेते हुए 24 घंटे के भीतर ही 3 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़े और धारदार चाकू भी बरामद किया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात कारोबारी के बेटे सोहेल खान का अपहरण करने के बाद बदमाशों ने परिजनों को फोन किया और फिरौती के रूप में करीब 40 लाख रुपए की डिमांड की थी. जिसकी सूचना परिजनों ने सिविल लाइन थाने में दी. अपहरण की सूचना के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और एक टीम गठित की, फिर साइबर पुलिस की मदद से रात में ही अपराधियों के फोन ट्रेस कर लोकेशन के आधार पर दबिश देने पहुंच गई. और आरोपियों को धर दबोचा

Related Articles

Back to top button