पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में बड़ी कार्यवाही…आरोपीयो के कब्जे से 03 नंग मोबाईल,नगदी रकम 32800 रूपये एंव करीबन 11 लाख रूपये का सट्टा पट्टी जप्त

IPL 20-20 क्रिकेट मैच सट्टा पर लोहारा पुलिस की बडी कार्यवाही
थाना स0 लोहारा जिला कबीरधाम छग0दिनांक
IPL मैच मे हारजीत पर सट्टा लिखते रंगे हाथ पकडे गये दो आरोपी
कवर्धा, 19 अक्टूबर 2020/ पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ,उप पुलिस अधीक्षक बी.आर.मण्डावी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी अनिल शर्मा के द्वारा लगातार जुआ सट्टा एंव अन्य अपराधिक गतिविधियो पर कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम मे दिनांक 18/10/20 को मुखबीर से सुचना मिली कि ग्राम जमुनिया मे अवैध धन अर्जित करने एंव लोगो को IPL मैच पर फोन के माध्यम से अवैध रूप से हारजीत का दांव लगाने प्रोत्साहित कर सट्टा खेलाने की सुचना पर हमराह स्टाप एंव गवाहो के घटना स्थल ग्राम जमुनिया पहुचकर रेड कार्यवाही कि गई मौके पर दो व्यक्ति मिले जो लगातार फोन से बात कर रहे थे संदेह होने पर चेक करने पर पंजाब और मुम्बई IPL क्रिकेट मैच पर आनलाईन सट्टा खेला रहे थे जिन्हे रंगे हाथ पकडा गया पुछताछ पर अपना- अपना नाम मो. अखतर पिता सजमत खान उम्र 28 साल एंव मो. इरफान पिता वकिलुद्दीन करैशी उम्र 22 साल दोनो निवासी जमुनिया थाना स0 लोहारा बताया जो फोन के माध्यम से क्रिकेट मैच मे सट्टा खेलाना स्वीकार किये विधिवत तलाशी लेने पर दोनो आरोपीयो के पास से 03 नंग मोबाईल नगदी रकम 32800 रूपये एंव करीबन 11 लाख का दांव लगा हुआ सट्टा पट्टी कापी एंव मोबाईल पर मिला जिसे जप्त किया गया आरोपीयो के विरूध्द थाना स0 लोहारा मे अपराध क्रमांक 201/20 धारा 4(क) जुआ एक्ट अपराध पंजीबध्द किया गया एंव पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई उक्त कार्यवाही मे सउनि जी एस यादव , प्र0 आर0 356, आर0 557,660 एवम साइबर सेल कबीरधाम का सराहनीय कार्य रहा ।




