ब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचारस्वास्थ्य

big breaking.. भारत में कोरोना पर लगाम: 24 घंटे में आए 62,212 नए मामले, 837 लोगों की मौत एक्टिव केस 8 लाख

भारत में कोरोना पर लगाम: 24 घंटे में आए 62,212 नए मामले, 837 लोगों की मौत, एक्टिव केस अब 8 लाख से कम नई दिल्ली: भारत में कोरोना संकट पर अब लगाम लगती दिख रही है. कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या डेढ़ महीने में पहली बार 8 लाख के नीचे आई है. वहीं देश में पिछले 24 घंटों में 62,212 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 70,816 मरीज ठीक भी हो गए. हालांकि 837 मरीजों की जान भी चली गई. दुनिया में अबतक हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना मामले भारत में आ रहे थे, लेकिन अब भारत में अमेरिका से कम मामले आ रहे हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 71,687 केस आए और 928 मौत हुई. देश में 74 लाख से ज्यादा हुए संक्रमित स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 74 लाख 32 हजार के पार पहुंच गई है. इनमें से एक लाख 13 हजार मरीजों की मौत हो चुकी है. वहीं रिकवरी मामलों की संख्या 65 लाख 24 हजार तक पहुंच गई है और एक्टिव केस की संख्या घटकर 7 लाख 95 हजार पर आ गई है. संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में रिकवर हुए लोगों की संख्या आठ गुना ज्यादा है. महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है.

Related Articles

Back to top button