सकरी नदी पर बनेगा 8 करोड़ की लागत से उच्चस्तरीय पुल, मंत्री अकबर ने किया भूमि पूजन

कवर्धा, 14 अक्टूबर 2020। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर अपने एक दिवसीय कवर्धा प्रवास के दौरान मंगलवार को रायपुर-कवर्धा-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग कवर्धा सकरी नदी पर लगभग आठ करोड़ की लागत से बनने वाले पुल निर्माण का भूमि पूजन कर कबीरधाम जिलेवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी कर कर एक बड़ी सौगात दी है। इसके साथ-साथ मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कलेक्टर कालोनी में मंच, दर्रीपारा में मल्टीपर्पस हॉल, सकरहाघाट में बस स्टॉप का भी लोकापर्ण किया। इस दौरान पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, वन मंडल अधिकारी प्रभाकर, जिला पंचायत सीईओ विजय दयाराम के., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एम. प्रसाद, नीलकंठ चंद्रवंशी, नपा. अध्यक्ष ऋषि शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू, कन्हैया अग्रवाल, श्याम तंबोली, महेश शर्मा, नपा. उपाध्यक्ष जमील खान, अशोक सिंह, प्रमोद लुनिया, भीखम कोसले, सुनील साहू, कृष्ण कुमार सोनी, कलीम खान, उपस्थित थे।



