कबीरधाम विशेषस्थानीय समाचार

लोहारा पुलिस की नई पहल “घर मे ही पाठशाला” अभियान ग्राम गजईडबरी से किया गया शुरूवात

संक्रमण काल मे वनांचल ग्रामो के बच्चो की पढाई ना हो प्रभावित

कवर्धा, 12 अक्टूबर 2020। जिला के पुलिस विभाग द्वारा जगरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते सुदुर वंनाचल मे स्थित गांवो के बच्चो को बाटी जा रही वर्णमाला गिनती चार्ट वर्तमान कोविड -19 से उत्पन्न परिस्थितियो के कारण छोटे नन्हे बच्चो की पढाई सबसे अधिक प्रभावित हो रही है वर्तमान महामारी संक्रमण को देखते हुए दुर दुर तक प्राथमिक पाठशालाओ के खुलने की संभावना दिखाई नही दे रही है शासन एंव शिक्षा विभाग द्वारा पढई तुहर दुवार एंव आनलाईन कक्षाओ के माध्यम से बच्चो को पढाई कराने का प्रयास किया जा रहा है परंतु सुदुर वंनाचल मे स्थित गावो मे जंहा इंटरनेट सुविधा एंव बच्चो के पास मोबाईल नही है उनके शिक्षा मे काफी मुशकिले आ रही है इसे देखते हुए थाना स0 लोहारा द्वारा खास कर पहली से तीसरी तक के छोटे बच्चो को शिक्षा के प्रति जागरूक करने एंव उन्हे शिक्षा से जोडे रखने एक नई मुहिम घर मे ही पाठशाला का आज दिनांक 12/10/20 से थाना क्षेत्र के सुदुर वंनाचल मे स्थित ग्राम गजईडबरी से प्रारंभ किया गया उक्त ग्राम मे मोबाईल नेटवर्क सुविधा नही है एैसे मे बच्चो को आनलाईन कक्षाये लगाना भी संभव नही है खासकर ऐसे बच्चे जो वर्तमान मे कक्षा पहली से कक्षा तीसरी मे अधयनरत है या ऐसे बच्चे जो इस वर्ष कक्षा पहली मे प्रवेश लेने वाले थे उन्हे घर मे ही वर्तमान कोरोना काल के मुश्किलो के बीच उनकी पढाई हो सके इसे ध्यान रखते हुए हिंदी , अंग्रेजी वर्णमाला , और गणित के गिनती के चार्ट थाना स0 लोहारा की ओर से प्रदाय किया गया जिससे घर मे ही बच्चे पढाई से सतस रूप से जुडे रहे छोटे बच्चो को अक्षर ज्ञान हो सके साथ ही साथ बच्चो के शिक्षा के प्रति उनके पालको को भी जागरूक किया गया जिससे वे अपने बच्चो को इन चार्ट के सहायता से अक्षर ज्ञान करा सके जिससे जब स्कुल प्रारंभ हो तो बच्चो को दिक्कत ना हो थाना के इस पहल से जंहा चार्ट देखकर बच्चे सिखने के लिए उत्सुक नजर आये वही उनके पालक भी काफी उत्साहित थे । थाना स0 लोहारा द्वारा वनांचल क्षेत्र के बच्चो के सतत शिक्षा हेतु एक प्रयास किया गया है ।*

Related Articles

Back to top button