02 सटोरिये चढ़े पुलिस के हत्थे

थाना कोतवाली – कवर्धा जिला – कबीरधाम (छ.ग.)
कवर्धा, जिले में जुआ , सट्टा , आबकारी पर अंकुना लगाने अति.पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी तथा उप पुलिस अधीक्षक अजाक / काईम बी.आर. मंडावी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी मुकेश यादव के कुशल नेतृत्व में दिनांक 09.10.2020 को जुर्म जरायम पतासाजी पर पुलिस टीम को टाउन रवाना किया गया था दौरान भ्रमण के मुखबीर से सूचना मिला कि शहर के कई जगहो में रूपये पैसे का दांव लगाकर कुछ लोग सट्टा खिला कर अवैध धन अर्जित कर रहे है जिसमे भोजली तालाब के पास कवर्धा मनीश विश्वकर्मा पिता जयराम विश्वकर्मा निवासी गंगा नगर को पकड़ा गया जिसके पास हाई टेक तरीक से मोबाईल व्हाटस अप मैसेस से सटटा पटटी लिखा, मोबाईल दो नग, सटटा पटटी नगदी रकम 515/ रूपये को जप्त किया एवं एक अन्य आरोपी संदीप निर्मलकर पिता अनोक निर्मलकर निवासी आदर्श नगर द्वारा भी हाई टेक तरीके से मोबाईल व्हाटस अप मैसेस से सटटा पटटी दो नग नगदी रकम 400 / रूपये को जप्त जुमाल रकम 915 / जप्त किये जिसके खिलाफ थाना कवर्धा मे अपराध क्रमांक 542/2020 543/2020 धारा 4 ( क )धुत अधिनियम के तहत कार्यावाही कर आरोपी को गिरफतारी कर अपराध पंजीबद्ध किया गया है । इस कार्य में थाना प्रभारी मुकेश यादव , सउनि आशीष सिंह , अशोक मेश्राम , प्र.आर .- . 251 अनुप चन्द्रवंशी , आर . मनीश प्रधान , प्रदीप निर्मलकर कुलपत धुर्वे , सैनिक देवेन्द्र चन्द्रवंशी एवं मनोज बंसोड , अनिल पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा है ।



