*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सहायक उप निरीक्षक(एम टी) को स्टार लगाकर उप निरीक्षक(एम टी) पद पर पदोन्नत किया।*

*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सहायक उप निरीक्षक(एम टी) को स्टार लगाकर उप निरीक्षक(एम टी) पद पर पदोन्नत किया।*
पुलिस मुख्यालय अटल नगर रायपुर छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2020 जिला बिलासपुर के सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक (एम.टी.) के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची जारी की गई थी जिसमें जिला बिलासपुर एम.टी. शाखा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक शोभाराम पटेल का स्थानांतरण के पश्चात जिला कबीरधाम में पदोन्नत किया जाना था, जिन्हें आज दिनांक-09/10/2020 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में
अति. पुलिस अधीक्षक श्द्वारा स्टार लगाकर उप निरीक्षक (एम.टी.)के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। साथ ही पदोन्नत अधिकारी को यह भी जानकारी दिया गया कि पदोन्नति के बाद निश्चित ही हर अधिकारी/कर्मचारी के कार्यों में वृद्धि होती है, जिम्मेदारियां बढ़ती हैं, अपने कार्यों को पूर्ण लगन एवं मेहनत से करने कहा गया, जिले में एम टी शाखा अत्यंत ही महत्वपूर्ण होता है, एमटी शाखा प्रभारी को पूरे जिले के सभी थाना,चौकी में वाहन की समय-समय पर आवश्यकता अनुसार पूर्ति एवं रखरखाव करनी होती है जिसका विशेष ध्यान रखने कहा गया। तथा पदोन्नति की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुये समस्त कार्यालयीन अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे ।



