अपना जिलाकबीरधाम विशेषसुकमा जिलास्थानीय समाचार

 के. एल. ध्रुव पुलिस अधीक्षक कबीरधाम को जिला सुकमा के नवीन पदस्थापना के लिए भावभिनी विदाई दी गई।

 के. एल. ध्रुव पुलिस अधीक्षक कबीरधाम को जिला सुकमा के नवीन पदस्थापना के लिए भावभिनी विदाई दी गई

 

पुलिस अधीक्षक  के. एल. ध्रुव का जिला कबीरधाम से जिला सुकमा स्थान्तरण हो जाने पर दिनांक – 07/10/2020 को न्यू पुलिस लाइन कबीरधाम में कोरोना वायरस को ध्यान में रखतेे हुये स्टाफ द्वारा औपचारिक विदाई दिये, विदाई समारोह में मुख्य रूप से जिलाधीश रमेश शर्मा, 17 वी वाहिनी कमांडेंट  जितेंद्र शुक्ला, 17 वी वाहिनी कमांडेंट  श्रवण कुमार टंडन, एसडीएम  विपुल गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बी.आर. मण्डावी, अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया नरेन्द्र बेंताल, अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला अजीत ओगरे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल पी0आर0 कुजूर, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक निमितेष सिंह, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक नेहा पवार, रक्षित निरीक्षक ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल, तथा जिले के सभी थाना प्रभारी एवं कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक  के एल ध्रुव को भावभीनी विदाई दी। श्री ध्रुव कबीरधाम जिले में 20/03/2020 से 05/10/2020 तक जिले में पदस्थ रहे। पुलिस अधीक्षक  के. एल. ध्रुव का कबीरधाम जिले के सभी अधिकारी/कर्मचारियों में बड़े सम्मान की भावना रही साथ ही इनके सरल स्वभाव से आम नागरिकों में भी इनके प्रति आदर की भावना थी, जिससे पुलिस-जनता के बीच में सामंजस्य एवं विश्वास स्थापित करने में इनका छोटे से कार्यकाल में महत्वपूर्ण भुमिका रहा। कोरोना वायरस महामारी (कोविड-19) लग डाउन तथा पूरे करो ना कॉल में पुलिस अधीक्षक के द्वारा किये गये कार्याे की सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने जमकर सराहना किये। जिला कबीरधाम में विगत महीनों से कानून व्यवस्था ड्यूटी में बहुत ही शांतिपूर्ण ड्यूटी सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिये हैं। वहीं कई गंभीर अपराधों को सुलझाने में सफलता अर्जित किये हैं। सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में अनेक कार्यक्रम आयोजित करवाये गए। जिनमें से सुदूर वनांचल क्षेत्र में बैगा, आदिवासी परिवारों को कोरोना वायरस संक्रमण महामारी से बचाव के लिए स्वयं जाकर अनेक उपाय साझा किया गया। तथा उस संकट के दौरान दैनिक उपयोग का सामान वितरण किया गया जिससे लोंगों को पुलिस से जुड़ने का मौका मिला एवं जनता पुलिस के मध्य आपसी सामंजस्य स्थापित करने में सफलता मिली।
नक्सल अभियान के खिलाफ लगातार विभिन्न योजनाए एवं सर्चिंग अभियान भी चलाये गये जिसका लाभ आने वाले समय में अवश्य ही कबीरधाम पुलिस को होगा। कबीरधाम जिले के समस्त पुलिस के अधिकारी से लेकर एक एक जवानों को स्वयं उन तक जाकर उनके थाना एवं कैंपों में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जो चौक चौराहों में ड्यूटी पर तैनात किया गया था उन सभी का मनोबल बढ़ाने स्वयं उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया जो पूरे छत्तीसगढ़ में पुलिस अधीक्षक श्री के एल ध्रुव को अलग बनाता है। शांत स्वभाव के अधिकारी होने से जिले का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपनी बातें आसानी से पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखते थे। जिससे जिले के समस्त कर्मचारी एवं पुलिस परिवार में भी पुलिस अधीक्षक के लिए अत्यंत सम्मान की भावना रही है। न्यू पुलिस लाइन सभागार में विदाई समारोह में जिले के शासन प्रशासन के कई अधिकारी/कर्मचारी द्वारा पुलिस अधीक्षक के कार्यो की सराहना करते हुए भावुक हो गए। उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा नवीन पदस्थापना के लिए पुलिस अधीक्षक को बधाई दिये साथ ही स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभिनी विदाई दी गई।

 

3

 

Related Articles

Back to top button