कबीरधाम: मधुमक्खी के काटने से एक की मौत 5 घायल..जानिए पूरा मामला क्या हुआ था

कवर्धा: कबीरधाम जिले के जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दलदली में शुक्रवार सुबह घर के बहार खेल रहे बच्चों पर मधुमक्खी का झुंड अचानक बच्चे के सामने आया और फिर जोरदार तरीके से हमला किया जिससे 06 बच्चे घायल हो गए. ढाई साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक बच्ची का नाम लोकेश्वरी यादव जानकारी दी और पुलिस मामले की जांच कर रही है. घायलों की स्तिथि सामान्य है.

जानकारी अनुसार : ग्राम पंचायत दलदली में बच्चे घर के पास खेल रहे थे. पेड़ पर मधुमक्खी का छाता था और किसी ने छाता में पत्थर मार दिया. अचानक मधुमक्खियों उड़ने लगे और बच्चों पर हमला कर दिया. छोटे बच्चों को कुछ समझ पाते तब तक सौकड़ों की संख्या में मधुमक्खियों ने उन्हें काट लिया. बच्चों के रोने की आवाज सुनकर परिजनों को घटना का पता चला तब उन्हें अस्पताल लाया गया.
पुलिस से मिली जानकारी : तरेगांव पुलिस ने बताया कि मधुमक्खी के काटने से एक बच्ची की मौत और अन्य की घायल होने की घटना की जानकारी मिली है. घायल बच्चों का इलाज जारी है. मृतक लोकेश्वरी यादव ढाई साल का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. आगे की जांच की कारवाई चल रही हैं।



