Delhiदिल्लीदेश विदेश

Air India: एअर इंडिया की फ्लाइट में खराबी, 8 घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस लौटी, दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही थी

जानकारी के मुताबिक एअर इंडिया का बोइंग 777-300 ER प्लेन फ्लाइट संख्या (AI173) दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रहा था। विमान दिल्ली से उड़ान भरने के करीब 8 घंटे तकनीकी खराबी का पता चला। आनन-फानन में दिल्ली वापस लौटने का फैसला लिया गया। विमान चीन के हवाई क्षेत्र में था, तभी उसे वापस दिल्ली मोड़ने का फैसला लिया गया गया।

फ्लाइट 8 घंट तक हवा में रहने के बाद वापस दिल्ली लौटी। दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट AI173 को तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौटाया गया। यह फैसला तय सुरक्षा नियमों के तहत लिया गया। विमान की तकनीकी जांच की जाएग। यात्रियों को जल्द गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों को रिफ्रेशमेंट, होटल और री-शेड्यूलिंग जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

एअर इंडिया से साथ पहले भी हुई है इस तरह की घटना

एअर इंडिया से साथ यह कोई पहली बार नहीं हुआ है। पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद से एअर इंडिया की स्थिति काफी खराब हो गई है। उसके विमान में आए दिन तकनीकी खराबी होती रहती है। बीते 19 मार्च को दिल्ली से वैंकूवर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (AI185) आठ घंटे तक हवा में चक्कर लगाने के बाद दिल्ली लौट आई थी। वहीं

Related Articles

Back to top button