पिकनिक मनाने आये युवक की मौत : छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़। कोरिया के भरतपुर में रमदहा वाटरफॉल में पिकनिक मनाने आए मध्यप्रदेश के युवक की डूबकर मौत हो गई है। स्थानीय पुलिस बल और रेस्क्यू टीम लाश बरामद करने के लिए कल रात तक लगातार प्रयास में जुटी रही, लेकिन युवक का शव आज घटना के तीसरे दिन अपने आप 2 पत्थरों के बीच फसी हुई बरामद हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को मध्यप्रदेश के केशवाही से 6 युवक पिकनिक मनाने के लिए भरतपुर विकासखंड के ग्राम बेनीपुरा स्थित रमदहा वाटरफाल में आए हुए थे। लगभग शाम 4 बजे के करीब नहाने के दौरान नाबालिक सौरभ पिता कमलेश सिंह ग्राम बचवार थाना जैतपुर की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद कोटाडोल पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। घटना देर शाम होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया था। जिला प्रशासन को सूचना मिलने पर सुबह करीब 11 बजे रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच ऑपरेशन शुरू किया गया।



