सुवेंदु सरकार बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री: पीएम मोदी, नितिन नबीन समेत दिग्गज नेताओ की मौजूदगी में ली सीएम पद की शपथ

इन्होंने ली मंत्री पद की शपथ
एक तरफ जहां सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली वहीं दूसरी तरफ बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. आने वाले समय में वे उप मुख्यमंत्री बन सकते हैं. दिलीप घोष के अलावा आसलसोल सीट से विधायक बनने वाली अग्निमित्रा पॉल ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. वहीं उत्तर 24 परगना से विधायक अशोक कीर्तनिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. रानिबांध से बीजेपी विधायक क्षुदिराम टुडू ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. पेशे से शिक्षक रह चुके क्षुदिराम को बंगाल में आदिवासी समुदाय के बड़े चेहरे के तौर पर देखे जाते हैं. इसके अलावा कूंचबिहार से सांसद रहे निसिथ प्रामाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.
सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया था
8 मई को अमित शाह कोलकाता पहुंचे थे जहां सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया था. शाह ने खुद उनके नाम का ऐलान किया. इसके बाद सुवेंदु ने कोलकाता में राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात की और विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपकर नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. बता दें कि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की 207 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज की थी. वहीं, टीएमसी महज 80 सीटों पर सिमटकर रह गई और उसके 15 सालों के शासन का खात्मा हो गया.
PM मोदी ने छुए माखनलाल सरकार के पैर
शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहुंचे पीएम मोदी ने बंगाल बीजेपी के सबसे पुराने कार्यकर्ता माखनलाल सरकार को सम्मानित किया. पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाया और पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया. इससे पहले रबींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर के सामने जाकर उन्हें पुष्प अर्पित किए.
शुभेंदु के शपथग्रहण के लिए 20 राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे
पश्चिम बंगाल में पहली बार बनने जा रही भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में नेताओं के साथ-साथ साधु-सतों का भी भारी जमावड़ा है. कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए देश भर से बीजेपी और एनडीए के नेता पहुंच रहे हैं. बंगाल के स्थानीय नेता, कार्यकर्ता के साथ-साथ बड़ी संख्या में साधु-संत भी वहां पहुंचे हैं.एक साधु ने कहा, “अब राम राज्य शुरू हो गया है, इसलिए साधु यहां आए हैं…



