अपना जिलाकबीरधाम विशेषब्रेकिंग न्यूज

चिंगारी से भड़की आग ने लिया विकराल रूप, ट्रांसफार्मर जलकर खाक

कवर्धा। जिले के ग्राम पंचायत पोंडी में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वार्ड क्रमांक 7 में लगे ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की तेज लपटें और आसमान में उठता काले धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी भयावह थी कि ट्रांसफार्मर के पास रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलता नजर आ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आग के साथ काले धुएं का घना गुबार उठ रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग इधर-उधर भागते दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह रही कि ट्रांसफार्मर के पास घर और सड़क किनारे वाहन खड़े थे, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

Related Articles

Back to top button