
Donald Trump India Hellhole Controversy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ‘भारत नर्क के समान’ कहे जाने वाले विवादित बयान में भारत के दोस्त ईरान (Iran) की धमाकेदार एंट्री हुई है। भारत का 5 हजार साल पुराना साथी ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति को आईना दिखाते हुए कहा कि कभी भारत आकर देखो। ईरानी कॉन्सुलेट ने सोशल मीडिया पर ट्रंप को भारत की खूबसूरती देखने की सलाह दी है। वहीं, अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने ट्रंप पर नस्लवादी बयानबाजी का आरोप लगाते हुए कड़ी आलोचना की है।
ट्रंप के ‘नर्क’ वाले बयान पर अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी निशाना साधा है। पार्टी प्रतिनिधियों ने ट्रंप पर ‘नस्लवादी कचरा’ फैलाने का आरोप लगाया है। एक प्रतिनिधि ने एक्स पर लिखा, ‘अमेरिकी संघर्ष कर रहे हैं और वो सोशल मीडिया पर नस्लवादी बातें फैलाने में व्यस्त हैं। वो राष्ट्रपति पद को एक रियलिटी टीवी शो की तरह चला रहे हैं। ये एक नाजुक समय है और हमारे देश को बेहतर लीडरशिप की जरूरत है।
दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक लेटर री-पोस्ट किया थाय़ इसमें अप्रवासियों के बारे में बात करते हुए लिखा था, यहां (अमेरिका में) पैदा होने वाला बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है। फिर वो चीन, भारत या धरती के किसी दूसरे नर्क से अपने पूरे परिवार को यहां ले आते हैं।



