अपना जिलाट्रेंडिंग न्यूज़दिल्लीनई दिल्लीसियासत

बेटियों की हार में लोकतंत्र की जीत कैसे संभव है? नारी बिल पास नहीं होने पर CM रेखा गुप्ता, बोलीं – “⁠लड़की हूं, लड़ सकती हूं, वाले इसका विरोध कर रहे

लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निराशा व्यक्त की है और विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा, “तीन दिनों में जो देखा, वो बेहद अफसोसजनक था। आजादी के बाद से अब तक बेटियां संघर्ष कर रही हैं।”

उन्होंने कहा, “⁠लड़की हूं, लड़ सकती हूं, वाले इसका विरोध कर रहे हैं। कह रहे हैं कि अब लोकतंत्र की जीत है। ⁠बेटियों की हार में लोकतंत्र की जीत कैसे संभव है? विपक्ष ने तय किया हुआ था कि कुछ ना कुछ कहना है, जिससे बिल को न आने दिया जाए। ⁠कभी कोटे में कोटे की बात की, कभी कुछ। ⁠बिल जो 2023 में था, उसमें पहले ही ये सब लिखा हुआ था। ⁠डिलिमेटेशन होना तो तय था, अब क्या हुआ।”

उन्होंने कहा, “⁠543 में राजी होने की बात कर रहे हैं, कौन 180 पुरुष-महिलाओं के लिए सीट छोड़ता। ⁠पीएम मोदी विन-विन सिचुएशन लाए थे, किसी को नुकसान नहीं होता। ⁠सब विषय को देश की जानता समझ रही है। सब जनरल में ओबीसी का कोटा नहीं है, तो महिला कोटा में क्यों चाहिए। ⁠बहुत हितैषी बन रहे हैं मुस्लिम महिलाओं के लिए, ⁠मठाधीश बन जिन सीट्स पर बैठे हैं, उनको डर है उनके सामने साधारण महिला जीत जाएगी तो हम क्या करेंगे।”

कविता के जरिए बढ़ाया महिलाओं का हौसला

सीएम रेखा गुप्ता ने अपने एक्स हैंडल पर एक कविता भी पोस्ट की और महिलाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा, “लोहा जितना तपता है, उतनी ही ताकत भरता है। सोने को जितना आग लगे, वो उतना तेज चमकता है।” उन्होंने कहा, “ये महिलाएं, देश की बेटियां, ये सब चमकता हुआ सोना हैं, तपता हुआ लोहा हैं और ये अपना स्थान बनाएंगी, अपनी लड़ाई लड़ेंगी और इस लड़ाई में हमें खुशी है कि प्रधानमंत्री जी देश की बेटियों के साथ हैं।”

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “विपक्ष खुद को मुस्लिम महिलाओं का बड़ा हितैषी बताता है। लेकिन जब ट्रिपल तलाक कानून आया, तब उसका क्यों विरोध किया था? और जब शाह बानो मामले में कोर्ट ने अपना निर्णय दे दिया था, तब कांग्रेस ने कानून बनाकर उस निर्णय को क्यों पलट दिया था? तब मुस्लिम महिलाओं के प्रति आपकी संवेदनाएं कहां थी? आज कोटे में कोटा की बात करते हैं, तो बताइए, जब आपके पास मौका था, तब आपने क्या किया?”

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “पीएम मोदी ने कहा कि ये जो कांग्रेस पार्टी है, ये ऑल इंडिया एंटी-रिफॉर्म कांग्रेस है। कभी भी कुछ भी रिफॉर्म देश में आया, इन्होंने उसका विरोध ही किया है।” उन्होंने कहा, “आज़ादी के 78 साल बाद भी देश की बेटियों को विधानसभा और लोकसभा तक पहुंचने का पूरा अधिकार नहीं मिल पाया है। आज भी वे संघर्ष कर रही हैं, लड़ रही हैं, आगे बढ़ने के लिए जूझ रही हैं।”

Related Articles

Back to top button