बुजुर्ग महिला के घर से सोने चांदी के साथ दुकान से कैश और मोबाइल हुई चोरी

दुर्ग|जामुल थाना क्षेत्र के 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बुजुर्ग महिला के घर से 90 हजार कीमत के सोने चांदी के जेवर चोरी हो गए। इसी तरह कुम्हारी इलाके में महामाया रोड पर किराना और मोबाइल दुकान का शटर तोड़क बदमाश 7 हजार नगद, 3 मोबाइल चुरा ले गए।
पुलिस ने दोनों मामलों में रविवार को अज्ञात के खिलाफ धारा 380 और 457 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक हिम्मत स्टील कॉलोनी निवासी दुकानदार संतोष राठौर की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया गया है। पीड़ित संतोष ने बताया कि वह शनिवार रात 9.30 बजे दुकान में ताला बंद करके घर चला गया था। रविवार सुबह दुकान पहुंचा तो घटना का पता चला। इसी तरह जामुल पुलिस ने 68 वर्षीय पीड़िता शांतोशीला रामनी खान की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है। उसने बताया कि 24 दिंसबर को वह अपनी बेटी निवासी खुर्सीपार चली गई थी। रविवार सुबह बेटी के घर से लौटी तो दरवाजे में लगा ताला टूटा पड़ा मिला। जेवर गायब थे।पुलिस द्वारा जाँच पड़ताल कार्यवाही जारी है|



