दिल्ली में ‘लाडली योजना’ बंद, अब ‘लखपति बिटिया’ की शुरुआत, बेटी की 18 से पहले शादी तो नहीं मिलेगी राशि, जानें कैसे मिलेगा लाभ

दिल्ली सरकार ने बेटियों के लिए बड़ी योजना में बदलाव किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैबिनेट बैठक के बाद ऐलान किया कि 31 मार्च तक “लाडली योजना” को बंद कर दिया जाएगा। इसके स्थान पर 1 अप्रैल से “दिल्ली लखपति बिटिया योजना” शुरू होगी। इस नई योजना के तहत बेटियों को पहले से अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी। इसका उद्देश्य बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और भविष्य को मजबूत बनाना है।
लाडली योजना 2008 में शुरू हुई थी और इसका मकसद बेटियों को आर्थिक सुरक्षा देना था। योजना के तहत अलग-अलग चरणों में कुल 36,000 रुपये बैंक में जमा किए जाते थे, जो मेच्योरिटी (पूर्ण होने) पर मिलता था। लेकिन योजना में गड़बड़ी सामने आई कुल 1,86,000 खाते अनक्लेम्ड रह गए थे। इसका मतलब यह कि कई बेटियों के पैसे उनके खातों में जमा नहीं हुए या वो खाते सक्रिय नहीं किए गए थे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि जब सरकार ने इस गड़बड़ी की जांच शुरू की, तो महिला एवं बाल विकास विभाग ने करीब 30,000 बेटियों को खोजा और उनके 90 करोड़ रुपये खातों में ट्रांसफर किए।
अब 12वीं तक नहीं, बल्कि ग्रेजुएशन तक मिलेगा लाभ
इस मामले की जांच के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने लगभग 30 हजार बेटियों को खोजकर उनके खातों में 90 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इसके अलावा अब 41 हजार और बेटियों की पहचान की गई है, जिनके हक का करीब 100 करोड़ रुपये का फंड एक साल पूरा होने पर जारी किया जाएगा। इस तरह कुल मिलाकर सरकार लगभग 190 करोड़ रुपये लाभार्थियों को दे रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नई दिल्ली लखपति बिटिया योजना में कई बड़े बदलाव किए गए हैं, जिससे बेटियों को पहले से अधिक आर्थिक सहायता और सुरक्षा मिल सकेगी।
इन शर्तों को करना होगा पूरा
नई योजना में कई बड़े बदलाव किए गए हैं, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें भी लागू होंगी बच्ची का टीकाकरण अनिवार्य होगा। बच्ची को स्कूल में पढ़ाई करनी होगी। यदि बच्ची की शादी 18 साल से पहले हो जाती है तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा। बच्ची का टीकाकरण अनिवार्य होगा। बच्ची को स्कूल में पढ़ाई करनी होगी। यदि बच्ची की शादी 18 साल से पहले हो जाती है तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जिस लड़की का परिवार कम से कम तीन साल से दिल्ली में रहता हो, वही पात्र होगा। परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख रुपये से अधिक न हो। यह लाभ परिवार की अधिकतम दो जीवित बेटियों को मिलेगा। लड़कियों का पंजीकरण जन्म के एक वर्ष के भीतर, कक्षा 1, 6, 9, 11 में प्रवेश के समय अथवा प्राप्त स्नातक या डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश पर किया जा सकता है।
सरकार की सालगिरह पर होगा बड़ा आयोजन
: दिल्ली में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर राजधानी में बड़ा आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 19 फरवरी को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।इसके पहले, सप्ताह भर भाजपा सरकार नई-नई घोषणाओं के साथ एक वर्ष का जश्न मनाएगी। सरकार और संगठन स्तर पर 19 फरवरी के कार्यक्रम की तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। भव्य आयोजन के माध्यम से भाजपा सरकार लगभग 27 वर्ष बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी का जश्न मनाएगी। इस अवसर पर आने वाले सप्ताह में कई नई घोषणाएँ भी की जाएंगी।
योजना के तहत आर्थिक सहायता इस प्रकार दी जाएगी:
बालिका के जन्म पर: 11,000 रुपये
कक्षा 1 में प्रवेश पर: 5,000 रुपये
कक्षा 6 में प्रवेश पर: 5,000 रुपये
कक्षा 9 में प्रवेश पर: 5,000 रुपये
कक्षा 10 उत्तीर्ण करने पर: 5,000 रुपये
कक्षा 12 में प्रवेश पर: 5,000 रुपये



