कवर्धा : भूमि पूजन कर वनांचल ग्राम वासियों से किये मुलाकात

कवर्धा| जिले के थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंघनपुरी जंगल में नवीन थाना भवन के निर्माण कार्य हेतु थाना परिसर में स्थित रिक्त भूमि पर भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें जिले के पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा स्वयं उपस्थित होकर पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना कर नवीन थाना भवन के निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया तथा भूमि पूजन के अवसर पर उपस्थित सम्माननीय वरिष्ठ जनों व वनांचल क्षेत्र से आये ग्राम वासियों से मुलाकात कर क्षेत्र की कुशलता के विषय में आवश्यक चर्चा किया गया। साथ ही थाना सिंघनपुरी पुलिस स्टाफ से यदि किसी प्रकार की समस्या है, तो बेझिझक होकर बताने के लिए कहा गया। जिस पर किसी भी अधिकारी/जवान के द्वारा किसी भी समस्या का होना नहीं बताया गया, जिस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस कप्तान के द्वारा वनांचल क्षेत्र से आने वाले प्रार्थी गणों से पूर्णता सम्मान एवं मधुरता से उनकी समस्याएं सुनकर जल्द से जल्द उचित निराकरण करने निर्देश दिया गया।



