अपना जिलागौरेला-पेंड्रा-मरवाही ज़िलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मप्रदेशब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचार

जिले मे हुई 8 गायों कि निर्ममता से हत्या, देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बेरहमी से कुचला

गौरेला-पेंड्रा मरवाही। जिले मे एक भीषण सड़क हादसा हो गया है जहां तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर गायों की झुंड को निर्ममता से कुचल डाला। हादसे में कई गायों की मौत हो गई और कुछ जख्मी भी हुए हैं। हादसे के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

बताया जा रहा हैं कि, हादसा देर रात में हुआ है। जिले के कोटमी पुलिस चौकी अंतर्गत पथर्रा गांव में तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने सड़क पर बैठे गायों के झुंड को कुचल दिया। इस भयानक हादसे में 8 गायों की मौके पर ही मौत गई। कई गायें सड़क पर ही जख्मी हालत में पड़ी हुई थीं। सुबह जब लोगों को इस हादसे के बारे में पता चला तब गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणो के द्वारा घायल गायों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button