कबीरधाम विशेष

ग्रामीणाे के साथ हो रहे मारपीट और विवाद करने वाले लोगो का साथ जानबुझ कर दे रहा है पुलिस

  •  ग्रामीणो ने लगाया आरोप
  •  कार्रवाई करने की मांग

ग्राम- भिंभौरी के ग्रामीणो ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुॅचकर सहसपुर लोहारा थाना प्रभारी पर गंभारी आरोप लगाते हुए उन्हे हटाने की मांग की।ग्रामीणो ने थाना प्रभारी पर ग्राम-भिंभौरी के दबंग युवक इसराइल खान को बचाने का आरोप लगाया जिसने गॉव के लोगो को पुरी तरह से परेशान कर दिया है।
बताया जाता है कि ग्राम-भिंभोैरी के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय कवर्धा पहुॅचे थे जहॉ इसराइल खान के संबंध मे सरपंच और ग्रामीण ने आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौपा की ग्राम- भिंभौरी के एक युवक इसराइल खान आए दिन मारपीट व वाद‘-विवाद करते है। थाने मे शिकायत करने पर थाना प्रभारी द्वारा कोई कार्यवाही नही की जाती है। बीती रात भी उन्होने गॉव के कोटवार और ग्रॉव् के एक चारवाहे के साथ मारपीट व गाली गलोच भी की, साथ ही गॉव् के महिला सरपंच के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार व जाति सूचक गाली भी दिया है जिसकी शिकायत थाना मे करने पर भी कोई कार्यवाही नही की गई है। जिसके चलते एसपी से शिकायत की गई। उन्होने आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही के साथ ही शिकायत पर कार्यवाही नही करने वाले थाना प्र्रभारी को सहसपुर लोहारा थाना से हटाने की मांग की गई। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग का कहना है कि ग्रामीण बडी संख्या मे एसपी कार्यालय आये थे , गॉव के एक युवक इसराइल खान के खिलाफ शिकायत की मांग की है जो भी मामला होगा जॉच की जायेगी। शिकायत क आधार पर संबंधित के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश सहसपुर लोहारा थाना प्रभारी का ेदिया गया है। ग्रामीणो ने बताया कि मारपीट ,गाली-गलौज एवं दबंगई करने करने के 40 घंटै बीत जाने के बाद भी पुलिस कोई कार्यवाही संबंधित आरोपी के खिलाफ नही की, यदि दोनो पक्षो के रिपोर्ट मे प्रथम पक्ष लगातार रिपोर्ट करने पुलिस थाना पहुॅची थी तब रिपोर्ट लिखी जानी थी, लेकिन रिपोर्ट नही लिखी गई थी। बताया जाता है कि डॉक्टरी मुलाहिजा भी नही कराया गया था, आखिर क्या कारण है कि आदर्श पुलिस थाना मे इस तरह से किसी भी अपराध के मामले मे टालमटोल किया जाता है। तत्काल कार्यवाही क्यों नही की जाती है , वह संशय की स्थिति बनी रहती है। एक ही मामले नही आये दिन कई माामले आते है लोग फरियादी आदर्श पुलिस पीडिता पक्षो का आरोप है कि उन्हे समय पर न्याय नही मिल रहा है जिसके कारण लोगो मे असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। बताया जाता है के कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने भी बड़ी संख्या मे सहसपुर लोहारा पुलिस के कार्यप्रणाली के प्रति नाराजगीव्यक्त किये थे । लेकिन पार्टी संगठन तक बात पहुॅचने के बाद भी सत्ता संगठन दोनो ने अभी तक इस मामले को गंभीरता से नही लिए है। आये दिन कुछ लोग ऐसे तत्व इस थाना क्षेत्र मे हावी हो रहे है , अपनी दबंगई दिखाते हुए लोगो को परेशान करते है , ऐसे लोगो पर पुलिस कार्यवाही नही कर पा रही है। कहीं बड़ी दुर्घटना घट जाये तो इस बात की आशंका बनी रहती है कि पुलिस को नक्सल प्रभावित पुलिस थााना क्षेत्र मे जुआ , सट्टा , अवैध शराब जैसे अपराधिक प्रवृत्ति अभी बढ़ गई है जिस पर अंकुश लगाया जाना अति आवश्यक हो गया है।थाना पर पहुॅचते है पर समय पर उन्हे न्याय नही मिल पाता है। क्या कारण है कि छोटे-छोटै मामले मे भी राजनीतिकरण होने लगा है।

ग्राम पंचायत भिंभौरी की एक महिला सरपंच नीता बंजारे ने बताया कि काफी दिनो से इसराइल खान अलग-अलग कारण से गॉव् वालो को परेशान कर रहा है। बीती रात भी उसने गॉव के कोटवार तथा चरवाहे के साथ मारपीट की थी। ग्रामीणो के कहने पर इसराइल खान से बात करने की कोशिश की तो वह महिला सरपंच पर भी फावडा लेकर दौडाया गया , क्यो आई कहकर जाति सूचक गाली- गलौज करने करने लगा जिसके बाद 112को बुलाया गया । सहसपुर लोहारा थाने मे शिकायत करने पर कोई कार्यवाही नही की गई । यह आरोप ग्रामीणो ने गलाया है , गाम- भिंभौरी के ग्रामीण ने बड़ी संख्या मे थाने के बाहर 28 अगस्त को रात्रि रात 9 बजे तक सहसपुर लोहारा पुलिस से निवेदन करते रहे कि संबंधित आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया जाए लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट भी नही की जॉच के बहाने पुलिस टालमटोल करती रही ।

Related Articles

Back to top button