अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफतार,मोटर साइकल से घूमघूम कर सूने मकानों का ताला तोड़कर करते थे चोरी ।

29 जुलाई 2021। दुर्ग जिले में लॉकडाउन के दौरान लगातार ग्रामीणों क्षेत्रों में चोरी की घटना प्रकाश में आ
रही थी। जिसे गंभीरता से देखते हुए दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला के नेतृत्व
में टीम गठित कर मामलों की पतासाजी की गई। चौकी अंजोरा क्षेत्र के ग्राम खपरी स्थित एटीएम से पैसा निकालने वाले चोरो की पतासाजी के दौरान फुटेज चेक करने पर दो संदेही दिखाई दिए। उक्त संदेहियो की फोटो को पुलिस की विशेष टीम द्वारा लगातार पहचान हेतु सैकड़ो व्यक्तियों को दिखाया गया।

इस दौरान ग्राम सिकोला भाठा के मुखबीर द्वारा उसकी पहचान कर बताया गया कि ये दो व्यक्ति विगत 6-7 माह से संदिग्ध रूप से किराए के मकान में सिकोलाभांठा में निवास कर रहे है। जिन्हे घेराबंदी कर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया। आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए अपना नाम कुशल साहू पिता दुवास साहू रामनगर शीतल पारा गली नंबर 2 रायपुर व अपने सहयोगी का नाम दीपक वर्मा पिता नकुल वर्मा उम्र 24 साल निवासी राम नगर रायपुर का बताए। आरोपियों द्वारा बताया गया कि हर दो से तीन दिन में वे रात्रि में 10.00 बजे मोटरसायकल से ग्रामों में घुमघुम कर सुने मकानों की ताला तोड़कर चोरियां करते थे। ये ज्यादातर चोरियां शहर के आउटर इलाकों में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किया करते थे। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न स्थानों से चोरी किए गए मशरूका सोने चांदी के आभूषण एवं 02 एलएडी टीवी नगदी रकम जुमला कीमत लगभग 500000 रूपये को बरामद किया गया। आरोपियों को अपराध क्रमांक 306,275,276,277,252,326,155,309,176,251,310 धारा 457,380 भादवि के तहत गिरफ्तार कर थाना पुलगांव, नंदनी,थाना उतई, चौकी अंजोरा, जेयरा सिरसा से कार्यवाही की जा रही है। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक नरेश पटेल, उप निरीक्षक- प्रमोद श्रीवास्तव, सउनि देवशरण,
आरक्षक जावेद खान, प्रदीप ठाकुर, फारूख खान, धीरेन्द्र यादव, चित्रसेन साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button