अपना जिलाकबीरधाम विशेषजुर्मट्रेंडिंग न्यूज़

मोटर सायकल चोर को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता

1 आरोपी चोर गिरफ्तार तथा चोरी गया मोटरसाइकिल पुलिस ने किया बरामद।

प्रार्थी बिसालिक राम साहू पिता दयालूराम साहू उम्र 54 साल साकिन चित्फी थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा दिनांक 19.01.2021 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मै दिनांक 03.01.2021 को अपनी बेटी के ससुराल ग्राम इंदौरी गया था, कि शाम 05 बजे मेरा दामाद शारदा साहू व उसका भाई कमलेश साहू मेरे मोटर सायकल क्रमांक CG07LJ- 8598 को खेत मे नोजल बदलने के लिए ले गये थे और मोटर सायकल को इंदौरी के देशी शराब दुकान जाने वाले रोड में खडी कर खेत चले गये थे, करीबन शाम 06 बजे वापस आने पर देखा तो मो.सा.नही था । मो.सा. को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक 19/2021 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना पिपरिया पुलिस द्वारा तत्कालिक कार्यवाही करने टीम गठित कर मोटर सायकल व अज्ञात चोर की लगातार पतातलाश किया गया इसी तारतम्य में मुखबीर की सूचना पर अपराध धारा सदर में मोटर सायकल हीरो होण्डा सीडी डिलक्स काला नीला रंग क्रमांक CG07LJ- 8598 किमती 15,000 को आरोपी धनेश्वर यादव पिता महेश यादव उम्र 30 साल साकिन मिरमिट्टी थाना पिपरिया से चोरी गई मशरूका जप्त कर आरोपी को दिनांक 14.02.2021 के गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड मे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्यवाही में कबीरधाम पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पी. आर. कुजूर तथा उप पुलिस अधीक्षक अजाक बी. आर. मंडावी के मार्ग निर्देशन मे पिपरिया थाना प्रभारी निरीक्षक मुलचंद पटले , प्रधान आर . 249 शैलेन्द्र चंद्रवंशी , आर . 326 ऋषिकेश आनंद , चालक आर . 211 पारस चंद्रवंशी एवं कोतवाली से आर . 509 संदीप शुक्ला का उक्त कार्यवाही में सराहनीय योगदान हुए रहा।

Related Articles

Back to top button