छत्तीसगढ़ विशेष

हत्या:नक्सलियों ने युवक को मारकर फेंका, शव के पास पर्चा बरामद

भैरमगढ़ ब्लॉक के कुटरु थाना क्षेत्र के अंतर्गत नक्सलियों ने युवक की हत्या कर शव को शहर से 5 किमी दूर फेंक दिया। कुटरू एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ने घटना की पुष्टि करते बताया कि सोमवार को 12 बजे के करीब अज्ञात लोगों ने अम्बेलि में रहने वाले युवक बामन पोयाम की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और शव को सड़क पर फेंककर वहां से जंगलों की ओर भाग गए।

युवक के शव के पास नक्सलियों का पर्चा मिला है जिससे प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हत्या नक्सलियों द्वारा की गई है। गौरतलब है कि बीजापुर जिले में नक्सलियों का आतंक अभी भी कायम है समय-समय पर इस प्रकार की घटनाओं के द्वारा नक्सली अपनी उपस्थिति और अपना दबदबा दिखाते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button