पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में नारायणपुर पुलिस को हथियार व दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद करने में मिली सफलता

कल भेजे गए ब्रेकिंग की प्रेस रिलीज नारायणपुर पुलिस ने जारी किया है…
दिनांक-19.04.2021
जिला -नारायणपुर
जिला में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में माओवादी नक्सलियो की गतिविधियो की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान हेतु जिला नारायणपुर एवं जिला कांकेर से संयुक्त आॅपरेशन प्लान तैयार किया गया।
दिनांक 18.04.2021 प्रातः दोनो जिले से मुताबिक आॅपरेशन प्लान के पुलिस पार्टी को नक्सली विरोधी अभियान पर रवाना किया गया।
जिला नारायणपुर की डीआरजी टीम की पुलिस पार्टी दिनांक 18.04.2021 को जिला नारायणपुर -कांकेर के सीमावर्ती क्षेत्र मलमेटा की ओर नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था।
डीआरजी नारायणपुर की पुलिस पार्टी दिनांक 19.04.2021 को ग्राम मलमेटा एवं माहुरपाट के मध्य पहाड़ी किनारे पहुंचकर सर्चिग की कार्यवाही कर रही थी कि पूर्व से घात लगाकर बैठे माओवादी नक्सलियो द्वारा दोपहर करीबन् 12ः30 बजे पुलिस पार्टी को देखकर फायरिंग किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा भी जवाबी फायर किया गया।
मुठभेड़ करीबन् 15-20 मिनट तक चला। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली सामान छोड़कर भाग गये।
मुठभेड़ पश्चात पुलिस पार्टी द्वारा घटना स्थल की सर्चिग पर माओवादी नक्सलियो के सामान 315 रायफल 01 नग, भरमार बन्दुक 01 नग, मैग्जीन 01 नग, 315 कारतूस 03 नग, पिटठ् बैग 05 नग, नक्सली वर्दी 01 जोड़ी, टोपी 02 नग, पानी बाटल 04 नग, रेडियो 01 नग, सोलर प्लेट 01 नग, गंजी बर्तन 02 नग, पेंट डिब्बा 01 नग, नक्सली साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की समाग्री बरामद करने में सफलता मिली है।
मुठभेड़ में नक्सलियो के घायल होने की संभावना है।



