छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

कालरी क्षेत्र में भूकंप सी एम भूपेश ने अधिकारियों को घायल कर्मचारियों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरिया जिले के चरचा कालरी क्षेत्र में आए भूकंप से घायल 2 कर्मचारियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए|

मुख्यमंत्री ने चरचा कालरी क्षेत्र में कल रात भूकंप की घटना में घायल दो कर्मचारियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है.

गौरतलब है कि गुरुवार रात माइनिंग क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे दो कर्मचारी भूकंप का कंपन महसूस होने पर भागने के चक्कर में घायल हो गए. जिनका इलाज बिलासपुर जिले के अपोलो अस्पताल में कराया जा रहा है. अभी उनकी स्थिति पहले से बेहतर है. भूकंप की तीव्रता 4.6 रिक्टर मापी गई है

Related Articles

Back to top button