गिरफ्तारी से बचने के लिए 5वें फ्लोर पर चढ़ा ‘शूटर- AK47’, पुलिस को कूदने की धमकी देने के बाद करने लगा लाइव स्ट्रीमिंग, देखें हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो

गुजरात के अहमदाबाद के ओढ़व इलाके में पब्लिक को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। वांटेड अपराधी अभिषेक उर्फ संजयभ सिंह तोमर उर्फ ‘शूटर- AK47’ (Shooter- AK47) पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए पांचवीं मंजिल की छत की रेलिंग पर चढ़ गया। पुलिस जब उसे खोजते हुए पहुंचीं तो पांचवीं मंजिल की छत से सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग कर कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। पुलिस और अपराधी के बीच ये हाई वोल्टेज ड्रामा करीब डेढ़ से दो घंटे तक चला। इस दौरान फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोग सांसें थामे तमाशा देखते रहे। पुलिस कर्मचारियों, अधिकारियों के समझाने के बाद आरोपी को अहमदाबाद दमकल विभाग के कर्मचारियों की मदद से पकड़ने में सफलता मिली
इधर पुलिस और अपराधी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए भीड़ जमा हो गई थी। अपराधी के इस ड्रामे का वीडियो पुलिस अधिकारी ने वीडियो भी बना लिया था। इस हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस अधिकारी द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में अभिषेक कह रहा है कि वह आत्मसमर्पण करने के बजाय कूदकर जान दे देगा।
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को शिवम आवास में अभिषेक के अपने घर पर मौजूद होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची। हालांकि, पुलिस टीम को देखते हुए उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और खोलने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने रसोई की खिड़की से भागने का प्रयास किया और एक बिल्डिंग के खिड़की के छज्जे पर खड़ा हो गया। यह नजारा देखकर नीचे भीड़ भी जमा हो गई। स्थिति को भापते हुए पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुला लिया और मौके पर पहुंची टीम ने उसे बचा लिया. इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया।
आत्मसमर्पण करने के बजाय मैं मर जाऊंः अपराधी
वहीं, पुलिस ने जब आरोपी अभिषेक के घर का दरवाजा खोला तो वह 5वीं मंजिल के किनारे पर अनिश्चित रूप से खड़ा था और अपने मोबाइल फ़ोन के ज़रिए सोशल मीडिया पर घटना का लाइवस्ट्रीम कर रहा था।थ क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक अलग वीडियो में, जब अधिकारी अभिषेक को आत्मसमर्पण करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे, तो उसे यह कहते हुए सुना गया, “मुझे पता है कि आप मेरे साथ कैसा व्यवहार करेंगे। इससे अच्छा है कि आत्मसमर्पण करने के बजाय मैं मर जाऊं।
अपराधी के खिलाफ 7 मामले दर्ज
गिरफ्तारी के बाद अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अजीत राजियान ने कहा, “आरोपी के विरुद्ध शहर के कृष्णनगर और निकोल थाने में सात मामले दर्ज है। इसमें से तीन मामलों में इसकी गिरफ्तारी होनी बाकी है। जिसमें दो मामले कृष्णनगर थाने में और एक मामला निकोल थाने में दर्ज है। इस पर मारपीट, अपहरण के मामले दर्ज हैं।



