अपना जिलाकबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने 2 सूत्रीय मांग को लेकर, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,घोषणा पत्र के वादाखिलाफी के कारण अनिश्चित कालीन धरना की तैयारी

पांच माह से मनरेगा कर्मियों का वेतन भुगतान एवं विगत तीन वर्षों से वेतनवृद्धि लंबित है।

छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ की 02 सूत्रीय मांग

  1. चुनावी जन घोषणा पत्र को आत्मसात करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों का नियमितीकरण किया जाये।
  2. नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण कर समस्त मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1906 के साथ पंचायतकर्मी नियमावली लागू किया जाये।

विगत चार/पांच माह से मनरेगा कर्मियों का वेतन भुगतान एवं विगत तीन वर्षों से वेतनवृद्धि लंबित है। तदसंबंध दिनांक 02.03.2022 को जिला कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय श्री टी. एस सिंहदेव जी मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन को ज्ञापन सौंप कर यथाषीघ्र कार्यवाही करने हेतु मांग किया गया था। इस होली पर्व पर मनरेगा कर्मियों की उपरोक्त मांगों को तत्काल पूरा करते हुए हमें होली महापर्व पर नियमितीकरण की सौगात प्रदाय करने की कृपा करे, अन्यथा मनरेगा कर्मियों का होली त्यौहार फीका

आपके कार्यकाल के बजट से मनरेगा कर्मी बहुत आषांदित थे, परंतु बजट में मनरेगा कर्मियों के के संबंध में कोई उल्लेख नहीं होने के कारण हम बहुत दुखित एवं आक्रोषित है। अवगत हो, यदि मनरेगा कर्मियों की मांगो को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो समस्त मनरेगा कर्मी (अधिकारी / कर्मचारी / ग्राम रोजगार सहायक माह अप्रैल, 2022 के प्रथम सप्ताह से काम बंद कलम बंद कर अनिश्चितकालीन आंदोलन करने को विवष होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन की होगी।

Related Articles

Back to top button