अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषट्रेंडिंग न्यूज़नारायणपुर

बच्चे को बचाने बाघ से भिड़ गई मादा भालू, वन मंत्री ने शेयर किया वीडियो…

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने अपने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को साझा करते हुए बताया कि यह छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के पांगुड़ गांव का है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “मां आखिर मां होती है. उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा कि अबूझमाड़ के पांगुड़ में बन रही नई सड़क के बीच में मादा भालू अपने बच्चे को टाइगर से बचाने भिड़ गई. “

बता दें, यह हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मादा भालू अपने बच्चे को बचाने के लिए एक बाघ से भिड़ जाती है. मादा भालू इतनी आक्रामक है कि बाघ को वहां से दुम दबाकर भागना पड़ता है. यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इसे लेकर लोग अलग-अलग स्थानों का दावा कर रहे थे. लेकिन मंत्री कश्यप ने वीडियो जारी करते हुए इस वीडियो को अबूझमाड़ की जंगलों का बताया है

 

Related Articles

Back to top button