अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्ममहासमुन्द जिलास्थानीय समाचार

आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी में की तोड़फोड़.

बागबाहरा,1 अक्टूबर 2020। अवैध शराब के मामले को लेकर कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम नर्रा में देर रात बवाल हो गया. यहां पहुंची पुलिस पार्टी पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया.  ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों पर जमकर तोड़फोड़ भी की. हालांकि घटना में पुलिस के अधिकारी या जवान सभी सुरक्षित हैं, लेकिन तीन गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ हुई है. जिसके कई विडियो लगातार सोशल मिडिया पर वायरल हो रहें है.

ग्रामीणों का आरोप था कि कोमाखान पुलिस शराब तस्करों से मिलीभगत है. इसके कारण यहां बेधड़क शराब तस्करी की जा रही है. जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है. नर्रा क्षेत्र ओडिशा और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगा है. यहां वर्षों से हुलाष-ओंकार गैंग मादक पदार्थों की तस्करी करता है.

Related Articles

Back to top button