कमरे में मिला युवक का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका
रायपुर में मर्डर मिस्ट्री! कमरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजा तालाब इलाके में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मकान के कमरे से एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक पिछले कुछ समय से उस मकान में अकेला रह रहा था। सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला और कमरे से दुर्गंध आने लगी, तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और अंदर युवक का शव खून से सना पाया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से कई अहम सुराग जुटाए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ-साथ सीएसपी अजय कुमार भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और डॉग स्क्वाड की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इस मामले की गहनता से जांच कर रही है.
बताया जा रहा है कि मृतक किसी पुलिसकर्मी का भाई था, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इस समय पुलिस हत्या की संभावना से इंकार नहीं कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए



